मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ उठाकर उत्मनिर्भरता की ओर कदम बड़ा रहे है प्रकाश नाथः

सिंगरौली-कोविड काल में में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापरियो के लिए वरदान साबित हो रही है। उनकी जमा पूजी परिवार के जीवन यापन में समाप्त हो गई। योजना अंतर्गत छोटे व्यापारियों को पहले 10 हजार फिर 20 हजार तथा 50 हजार तक ऋण बिना ब्याज के सरलता से बैंको के माध्यम से उपलंब्ध कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि के लाभार्थी दिव्यांग हितग्राही प्रकाशनाथ गोस्वामी निवासी ग्राम कचनी वार्ड 29 ने बताया कि लाकडाउन के दौरान प्रारंभ हुई इस योजना से मैने पहले 10 हजार फिर 20 हजार का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर किराने की दुकान शुरू की समय पर किस्त जमा करने से बैक में मेरी क्रेडिट बड़ गया । प्रकाश नाथ ने बताया कि 20 हजार का ऋण जमा करने के बाद मैने बैक में 50 हजार के ऋण का अवेदन किया था। मेरे प्रकरण में बैक के द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही कर मेरा 50 हजार का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके राशि से मै अपने व्यावसाय को और विस्तार दूगा। स्वनिधि योजना से मेरा व्यावसाय अच्छी तरह से चल रहा है। मै इसके लिए तहे दिल से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, एवं प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव धन्यवाद करता हू।

Author

Related Articles

Back to top button