सीधी

जिंदगी और मौत के बीच पठन पाठन करनें को मजबूर नौनिहाल बच्चिया सत्ता के नशे में चूर सरपंच सचिव…

जिंदगी और मौत के बीच पठन पाठन करनें को मजबूर नौनिहाल बच्चिया सत्ता के नशे में चूर सरपंच सचिव…

नाली में गिरने का बना रहता है खतरा

सीधी सिंहावल। मुख्यालय के समीप स्थित है ग्राम पंचायत बमुरी के ग्राम रामपुर में संचालित होने वाली शासकीय प्राथमिक कन्या पाठशाला जिसकी स्थापना 5 अक्टूबर 1950 में हुई थी। जो आज जर्जर अवस्था में भी निरंतर संचालित हो रही है,और बच्चियो के साथ अध्यापिका भी अपनी जान जोखिम डालकर पठन-पाठ करा रही हैं।

वहीं पर ग्राम पंचायत के सरपंच वर्तमान सिहावल भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत के द्वारा पीसीसी निर्माण को लेकर विद्यालय के सामने ढकी नालियों को सफाई करवाने का नाम देकर नाली के छत को तोडबा दिया गया। और आज दिनांक तक कोई होस खबर नहीं ली। इससे साफ जाहिर होता है कि सरपंच साहब अपनी सत्ता के नशे में चूर है और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी राजनीतिक दबाव में कार्यवाही करने से परहेज करते हैं।

करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक नाली नहीं ढकवाई गई। वहीं नौनिहाल बच्चियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा।

साथ ही विद्यालय में आते-जाते समय एवं मध्यान्ह भोजन करनें के लिए किचन जातें समय नाली में गिरने का खतरा छाया रहता है। तस्वीर देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।

इनका कहना

वहीं प्रधानाध्यापिका के द्वारा बताया गया कि एक दो बार नाली में छोटी बच्चियां गिर भी चुकी है। जिन्हें हम लोगों के द्वारा निकाला गया। उसके बाबजूद भी सरपंच सचिव एवं उनके पीए को सैकड़ों बार बताया और निवेदन भी किया गया। परंतु आश्वासन के सिवा निराकरण करने का कोई समाधान नहीं निकला गया इससे आए दिन बच्चों को नाली में गिरने का खतरा मडराया रहता है।

सुभिया सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक कन्या शाला सिहावल

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button