देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 युवकों की मौके पर मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात एनएच-43 पर पतराटोली के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। मृतक सभी चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। कार में शव बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक कुनकुरी से जशपुर की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। देर रात होने और जल्दी घर पहुंचने की जल्दबाजी में कार की रफ्तार काफी अधिक थी। पतराटोली के पास अचानक सामने खड़े ट्रेलर को देख चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे उससे टकरा गई।दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान और परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया जारी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button