सीधी

सामूहिक दुष्कर्म का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग छात्रा से चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला…

सामूहिक दुष्कर्म का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग छात्रा से चार युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला…
सीधी
जमोड़ी पुलिस ने आपरेशन ट्रैप के तहत सामूहिक दुष्कर्म के इनामी मुख्य आरोपी सहित बाल अपचारी को टीम की विशेष मुस्तैदी से दो राज्यों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जमोड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम ने बीते हफ्ते हुए सामूहिक दुष्कर्म के एक जघन्य मामले में से फरार चल रहे इनामी मुख्य आरोपी और एक विधि के प्रतिकूल बालक को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सीधी पुलिस के संकल्प, उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता और दो राज्यों में निरंतर की गई अथक कार्यवाही का परिणाम है।
गुजरात एवं इंदौर से आरोपियों को लिया हिरासत में
सीधी पुलिस कप्तान संतोष कोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी, उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपियों के लगातार ठिकाने बदलने के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और उनका पीछा किया। जहां भोपाल में पहली दबिश, गुजरात में संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी, उन्नत तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का समन्वय करते हुए टीम ने अंतत: गुजरात एवं इंदौर से दोनों को हिरासत में लिया।
इस चुनौतीपूर्ण और लंबी कार्यवाही को निर्णायक मोड़ देने में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी जमोड़ी टीम लीडर के रूप में, प्रधान आरक्षक अवनीश सिंह, आरक्षक केपी सिंह, आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी आदि पुलिस कर्मियों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक योगदान रहा।
इनका कहना है
इस गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कहा कि यह गिरफ्तारी सीधी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे पुलिसकर्मियों ने इस जटिल मामले को सुलझाने में असाधारण साहस, धैर्य और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया है। अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी छिप जाएं, सीधी पुलिस उन्हें खोज निकालेगी।
गिरफ्तार 10-10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी और विधि के प्रतिकूल बालक को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद क्रमश: न्यायालय और बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button