मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई

सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने दिनांक 9 दिसंबर 2025 को अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की जांच की।
जांच के दौरान 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली (MP66A7252) को अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए जप्त किया गया और इसे पुलिस चौकी खुटार में खड़ा कराया गया। इसी तरह खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए मोरवा थाना में सुरक्षा के लिए रोका।
अधिकारियों ने बताया कि वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई क्षेत्र में खनिज संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।











