गदा योद्धा 7 वर्षीय शौर्य पिपलिया ने जीता सिंगरौली के लिए स्वर्ण पदक
जबलपुर में गदा स्पोर्ट्स की 13वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

सिंगरौली- खिलाड़ियों ने गदाधारी भीम और दुर्योधन जैसा चलाया गदा जबलपुर में पौराणिक खेल 13वीं राष्ट्रीय गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का गरिमामयी भव्य आयोजन मे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 वर्षीय गदा योद्धा शौर्य पिपलिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में उत्तर प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
विदित हो कि गदा योद्धा शौर्य पिपलिया गणेश सिंह विशाल के देखरेख में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री खुशबू साकेत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उपरोक्त उपलब्धि पर शक्ति मौर्य, अमित राज, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता सिंह, एसके दुबे, कुलदीप सिंह बैस, अनूप चतुर्वेदी, श्रीमती ईदू बाला, रमाशंकर, हिमांशु कैथवास महासचिव वीवा क्लब, आनंद कुमार सहसचिव वीवा क्लब,शैलेंद्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष वीवा क्लब,अजीत कुमार वीवा क्लब,अजय कुमार गौतम वीवा क्लब आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।













