देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

जापान से लौटे सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान—‘500 करोड़ में कुर्सी मिलेगी तो सेवा नहीं, वसूली होगी’

चंडीगढ़। जापान दौरे से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की राजनीति में एक नया बयानबाज़ी विवाद खड़ा कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए—जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी 500 करोड़ में मिल सकती है—मान ने तंज कसते हुए कहा, “अगर मुख्यमंत्री की कुर्सी 500 करोड़ में मिलेगी, तो कोई सेवा थोड़े करेगा, पहले 500 करोड़ ही वसूल करेगा।”

सीएम मान ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को “टेंडर सिस्टम” की तरह चलाने की बात करते हैं और एमएलए, एमसी, सीएम तक की कीमतें तय करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि राज्य के साथ खिलवाड़ है।

यह पूरा विवाद तब बढ़ा जब नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस नेताओं पर हमलावर रुख अपनाती रहीं। इसी को देखते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। मामला अब कांग्रेस हाईकमान तक पहुँच चुका है और संसद सत्र के बाद दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक होने की संभावना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने अपने जापान दौरे की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वे कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले, जहां पंजाब में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए यह दौरा बेहद सकारात्मक रहा।

Author

Related Articles

Back to top button