मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की बड़ी सौगात: गोरबी क्षेत्र में 104 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर व स्लिप रोड निर्माण, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सिंगरौली। एनसीएल सिंगरौली क्षेत्र के अवसंरचना विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (एनएच-39) पर गोरबी क्षेत्र में स्लिप रोड सहित फ्लाईओवर का निर्माण करा रही है। 104 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना स्थानीय लोगों की यात्रा सुविधा को सीधे प्रभावित करेगी और गोरबी बाजार से लेकर एनएच तक की पहुँच काफी सुगम हो जाएगी।

इस परियोजना के तहत फ्लाईओवर के साथ स्लिप रोड, एप्रोच रोड और अंडरपास जैसी सभी आवश्यक संरचनाएँ बनाई जा रही हैं। यह एलीवेटेड रोड एनसीएल ब्लॉक-बी परियोजना को जाने वाली रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरते हुए बरगवां की ओर से आने वाले हृ॥-39 पर सोलंग मोड़ से शुरू होकर महदेईया रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचेगा। स्लिप रोड और एप्रोच रोड समेत कुल लंबाई लगभग 2.5 किलोमीटर होगी।
नई स्लिप रोड गोरबी बाजार, नौढ़िया, सोलंग, महदेईया, फुलझर, लोटान, पिपरा, पढ़री और ठुरुआ के यात्रियों को सीधे एनएच से जोड़ने में मदद करेगी।

 

इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि गोरबी बाजार में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। कोयला वाहनों को भी बिना बाजार से गुजरे सीधे एनएच तक पहुँच की सुविधा मिलेगी।
इस परियोजना को एमपीआरडीसी, जो एनएच-39 की नोडल एजेंसी है, द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एनसीएल पहले भी क्षेत्र की सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने में अग्रणी रही है—जैसे दुधिचुआ से शक्तिनगर 4-लेन सड़क, 5-लेन एक्सप्रेस-वे और मोरवा में 4-लेन सीसी रोड का निर्माण।नए फ्लाईओवर से स्थानीय निवासियों को 2-3 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी से भी राहत मिलेगी और सीधा कनेक्टिविटी लाभ मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button