माननीय सिविल न्यायालय के आदेश पर पट्टेदार को भूमि का दिलाया गया कब्जा

सिंगरौली। माननीय सिविल न्यायालय सिंगरौली के आदेश के अनुपालन में गुरूवार को बैढ़न ताली मेन रोड स्थित खसरा नंबर 158 पर पट्टेदार शिवमूरत गुप्ता पिता रामदयाल गुप्ता को उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया। यह कार्रवाई सिंगरौली तहसीलदार सविता यादव की मौजूदगी में की गई।
कब्जा दिलाने की प्रक्रिया राजस्व विभाग और पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। इस दौरान बैढ़न राजस्व निरीक्षक सुखदेव कुशवाहा, पटवारी उमेश नामदेव, पटवारी चंद्रभान रावत मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली थाना से एसआई उदय करिहार, पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी, सूर्यभान सहित अन्य पुलिस जवान तैनात रहे।
राजस्व विभाग ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ विधि अनुसार की जाती रहेंगी।













