मध्य प्रदेशसिंगरौली

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह निकाह में 55 जोड़ो ने लिए सात फेरे

विधायक,महापौर, नगर निगम अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा कर दिया आशिर्वाद

सिंगरौली – अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह , निकाह कार्यक्रम में 57 जोड़े विवाह बंधन में बध अपने गृहस्थ जीवन की शुरूआत की।

समारोह मे पूरे विधि विधान से मत्रोच्चार के बीच नव दम्पत्तियो ने साथ फेरे लिए। इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो ने नव विवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा के उनके गृहस्थ जीवन की मंगल कमाना की।मख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह समारोह में नरीय क्षेत्र के 18 जोड़े एवं जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के 37 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद संतोष शाह, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस सहित वर वधु पक्ष के माता पिता रिश्तेदार की उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button