मध्य प्रदेशसिंगरौली

तीर्थ यात्रियो को स्पेसल बसो से सरई ग्राम रेलवे स्टेसन के लिए किया जायेगा रवाना

सिंगरौली – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 250 तीर्थ यात्रियो को 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक द्वारिका सोभनाथ स्थल यात्रा हेतु तीर्थ यात्रियो को सरई ग्राम रेलवे स्टेसन तक लिए स्पेसल बसो से प्रातः तहसीलवार भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत कलेक्ट्रेट परिसर से बस क्रमांक एमपी 17 पीओ 718 एवं एमपी 66 पीओ 1060 तथा तहसील परिसर माड़ा से बस क्रमांक एमपी 28 पीओ 287 तहसील परिसर देवसर एवं बरगवा से एमपी 44 जेडडी 6368, तहसील परिसर चितरंगी से एमपी 28 पीओ 965 स्पेसल वाहन से यात्रियो को रेलवे स्टेसन सरई ग्राम के लिए रवाना किया जायेगा।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने यात्रियो को सुरंक्षित ले जाने हेतु जहा चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक के साथ साथ यात्रियो के साथ देख रेख हेतु परिवेक्षक अनुरीक्षक के रूप में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वही यात्रियो के सुरंक्षा व्यवस्था हेतु भी सुरंक्षा कर्मियों की भी तीर्थ स्थल से लाने ले जाने हेतु ड्यूटी लगाई गइ है। जारी निर्देश के तहत सिंगरौली जिले से चयनित कुल 250 तीर्थ यात्रियों को 12 दिसम्बर 2025 को सरई ग्राम रेलवे स्टेसन पर श्री चन्द्र शेखर मिश्रा तहसीलदार तहसील सरई जिला सिंगरौली एवं सहायक के रूप में उमेश कुमार दुबे राजस्व निरीक्षक तहसील माड़ा जिला सिंगरौली के निर्देशन में तहसीलवार काउंटर तैयार कराया जाकर यात्रियो को टिकट वितरण प्रातः 9 बजे सरई ग्राम रेलवे स्टेसन में वितरण कराये जाने हेतु ड्यूटी लगाई गई है। वही रेलवे स्टेसन में यात्रियो को बैठने हेतु टेंट कुर्सी दरी पेयजल आदि की भी व्यवस्था करायें जाने हेतु निर्देश दिए गए है।

Author

Related Articles

Back to top button