रीवा कमिश्नर के अध्यक्षता में जिला स्तरीय मतदाता सूची के गहन पुनिरीक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित
15 एवं 16 दिसम्बर को सभी मतदान केन्द्रो बीएलओ एवं बीएलए की बैठक किया जाना सुनिश्चित करेः-श्री जामोद

सिंगरौली -भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना अवधि बड़ाते हुयें 18 दिसम्ब 2025 किया गया है। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा या पूर्व में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छूटे हुयें आम जन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 घोषणा पत्र सहित अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ या निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदन दे सकते है। आशय का वक्तव्य कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ जिले के प्रावास पर आये रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद ने व्यक्त किया।
विदित हो कि रीवा कमिश्नर श्री जामोद के अध्यक्षता में एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के उपस्थिति में मतदाता सूची विशेष गहन पुनिरीक्षण एसआईआर की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कमिश्नर श्री जामोद में अवगत कराते हुयें कहा कि मतदान केन्द्रो का युक्तिकरण पुर्नव्यवस्थापन 18 दिसम्बर तक किया जायेगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 23 दिसम्बर का मतदान केन्द्रो में किया जायेगा। संबंधित सूची के पर दावा अपंत्तिया दर्ज करने की अवधि 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जायेगा। उन्होने कहा कि आप सभी अपने बीएलए को भी अवगत करायें कि ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिए है या छूटे हुयें आम जन मतदाता का नाम सूची में शामिल करायें। कमिश्नर ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनधियों सहित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो को ऐसे मतदान केन्द्र जहा पर जेन्डर रेशियो एवं ईपी रेशियो कम है उन क्षेत्रो में जन जागरूकता के मदद से गैप को भरने का कार्य पूर्ण करे।
कमिश्नर श्री जामोद ने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं बीएलए की बैठक आयोजित कर आयोग के मंशानुसार एवं मतदाता सूची के एसआईआर कार्य को समय पर पूर्ण करायें। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बैनल ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुयें अवगत कराया कि जिले में मतदाता सूची की डिजिटाईजेशन की प्रक्रिया शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। तथा आयोग के निर्देशानुसार गणना अवधि बड़ाते हुयें दिनांक 18 दिसम्बर किया गया है तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जायेगा। इस अवधि के दौरान निर्धारित तिथियों में छूटे हुयें मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु सहयोग करे। बैठक के दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह सहित रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।













