एक पेड़ मां के नाम समर्पित रहा सांसद का जन्म दिन

सिंगरौली-लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा का जन्म दिवस 13 दिसंबर एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित रहा। सांसद कार्यालय परिसर बैढ़न मे सांसद जी के जन्म दिवस को कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर मनाया। सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा के नेतृत्व मे सांसद कार्यालय परिसर पर फलदार वृक्ष आम और जामुन का रोपण किया गया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक बनाने का प्रयास कार्यकर्ताओं ने किया। सांसद महोदय चल रहे लोकसभा सत्र के कारण दिल्ली में हैं अत: ये कार्यक्रम उनकी अनुपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। समस्त कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर सांसद महोदय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल, बाल संरक्षण आयोग सिंगरौली के अध्यक्ष डॉ आर डी पांडेय, किसान मोर्चा सीधी के जिलामंत्री अभय सिंह बबलू, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, पार्षद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, एवं सासद कार्यालय सहायक मुकेश कुमार सोंधिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













