मध्य प्रदेशसिंगरौली

महिला बाल विकास द्वारा कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर एनआरसी में कराया गया भर्ती

सिंगरौली- कलेक्टरगौरव बैनल के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में जिला स्तर पर प्रारंभ “ नवजीवन अभियान“ अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

मैदानी अमले द्वारा कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं बच्चों को एनआर सीमें भर्ती कराए जाने के निर्देश के पालन में आज विकास खण्ड चितरंगी अंतर्गत गोरबी क्षेत्र से 1 बच्चे एवं विकास खण्ढ बैढ़न क्षेत्र स्थित खनुआ से 1 बच्चे को जिला चिकित्सालय एनआरसी में भर्ती कराया गया।बच्चों को लाने में परिवहन संबंधी समस्या को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को लाए जाने हेतु एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण मां एवं बच्चों को भर्ती कराने में सुविधा हो रही है।

Author

Related Articles

Back to top button