भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी
उपखण्ड अधिकारी के द्वारा यूपी से आ रही अवैध धान को रमडिहा में जब्त कर किया कार्यवाही

*उपखण्ड अधिकारी के द्वारा यूपी से आ रही अवैध धान को रमडिहा में जब्त कर किया कार्यवाही*- एंकर -खबर चितरंगी उपखण्ड मुख्यालय से है जहाँ उपखण्ड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में बीती रात अवैध धान परिवहन के कर रहे बाहनो को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

- बताया जाता है कि रात्रि करीब 2 बजे उत्तर प्रदेश की सीमा से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर जप्त कर लगभग 75 क्विंटल धान जब्त की गई है।
- कार्रवाई रमडिहा के रस्ते की बताई जा रही है।
- चर्चा है की बिचौलिए उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर धान खरीदकर मध्यप्रदेश के उपार्जन केंद्रों में अच्छे दामों में बेच कर सरकार को चूना लगा रहे हैं।सूचना पर उपखण्ड प्रशासन द्वारा देर रात अवैध धान को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- बड़ा सवाल तो यह है कि किसान की भूमि कितनी है और रजिस्ट्रेशन कितने का हो रहा है सच्चाई तो कुछ और है।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार चितरंगी ऋषिनारायण सिंह,
नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत,पटवारी रमाशंकर बैस,बृजेश
शिल्पी,यशवंत आर्मो,संजय बियार,रामलाल सिंह,धीरेंद्र नागवंशी की सराहनीय भूमिका रही है।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













