पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुयी जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी गईं समस्याएँ

सिंगरौली-आज दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी।
जनसुनवाई के दौरान मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया और शेष मामलों के शीघ्र निवारण हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, उप निरीक्षक श्रीमती प्रियंका शर्मा (महिला थाना), उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।













