सीधी

टीन शेड में संचालित हैं सी एम राइज विद्यालय की कक्षाएं…

टीन शेड में संचालित हैं सी एम राइज विद्यालय की कक्षाएं…

भवन एवं खेल मैदान के अभाव से जूझ रहा विद्यालय…

2 वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया विद्यालय भवन का निर्माण…

संजय सिंह मझौली 
एक तरफ जहां केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा ब्लॉक स्तर पर एक विद्यालय विश्व लेबल का तैयार करना है जिसमें सभी संसाधन उपलब्ध हो ताकि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके लेकिन सी एम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली भवन एवं खेल मैदान के अभाव से जूझ रहा है जिस कारण टीन शेड के नीचे कक्षाएं संचालित होती है इसी तरह ऐसा भी कक्ष है जहां पानी का भराव है उसमें कक्षा संचालित होती है जिस कारण उद्देश्य की पूर्ति दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
विद्यालय के प्राचार्य किशन लाल विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि कक्षा 1 से 8 तक का विद्यालय बाजार में संचालित हो रहा है जबकि 9 से 12 की कक्षाएं यहां संचालित हो रही हैं पूरा नियंत्रण प्राथमिक माध्यमिक का भी यहीं से होता है।वहीं यह भी बताया गया कि विद्यालय दो पाली में संचालित होता है जिसमें पहली पाली कक्षा 9 से 10 सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक एवं दूसरी पाली 11व 12 दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित हो रही है जिसके पीछे भवन का अभाव बताया गया। इसी तरह बताया गया कि खेल मैदान नहीं है जिस कारण बच्चों को खेलने का मौका नहीं मिलता है जबकि यहां लंबे समय से एनसीसी गतिविधि जारी है लेकिन शिक्षकों एवं एनसीसी प्रशिक्षक के अभाव में उसकी भी गतिविधि प्रभावित हो रही है।नवीन भवन 2 वर्षों से बन रहा है लेकिन अभी आधा अधूरा ही बना है जबकि बच्चों का शौचालय एवं पेशाब घर निर्माण कार्य में तोड़ दिया गया है जिस कारण बच्चे परेशान होते हैं बालिकाओं के लिए दो सौंचालय एवं यूरिन शेड चालू हालत में हैं।


दो वर्षो मे सिर्फ पिलर तक निर्माण कार्य
जिस संविदाकार को विद्यालय के भवन निर्माण की जिम्मेवारी दी गई उसके द्वारा पुराने भवनों के साथ-साथ बालक शौचालयों को भी नष्ट कर दिया गया वहीं जिस निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि 18 माह थी वह आज भी मंद गति से कछुए की चाल की तर्ज पर बनाया जा रहा है जिसकी अभी तक में सिर्फ पिलर उठ पाई है वहीं दिन भर मशीनों व वाहनों के शोर से पठन पाठन भी प्रभावित हो रही है।

 

इनका कहना
भवन के अभाव में हम लोगों की कक्षा टीन शेड के नीचे संचालित होती है जिसमें भले ही पंखे चलते हैं लेकिन काफी उमस लगती है और परेशानी होती है जल्द भवन बनना चाहिए।
रागिनी यादव कक्षा 11वीं

हम लोगों की कक्षाएं टीन शेड के नीचे संचालित हो रही है अगर लाइट चली गई तो 5 मिनट भी यहां बैठना मुश्किल हो जाता है ऐसे में ना तो पढ़ने में मन लगता है और ना ही बैठने में।प्रशासन से मांग है कि जल्द भवन तैयार कराया जाए।
मीनाक्षी सिंह गहरवार कक्षा 11वीं

आप देख सकते हैं हम लोगों की कक्षा में नीचे पानी भरा है टेबिल रखकर उसमें बैठे हैं मच्छर भी काटते हैं भवन न होने के कारण ऐसी स्थित है।
अभिषेक गुप्ता कक्षा 12वीं

भवन के अभाव में हम लोगों को काफी परेशानी होती है क्योंकि स्थान कम रहता है और बच्चे ज्यादा रहते हैं जिससे उमस और गर्मी से परेशान हो जाते हैं।
आशीष साहू कक्षा 11वीं

भवन के अभाव में काफी परेशानी होती है जिस कारण दोपहर स्कूल संचालित होती है ठंडी में काफी दिक्कत होती है।
वंदना साहू कक्षा 11वीं

अगर भवन होता तो विद्यालय के समय अन्य विद्यालयों की तरह सुबह 10:30 से 4:30 तक होता लेकिन समय परिवर्तन से काफी परेशानी हो रही है।
चंद्रप्रकाश गुप्ता कक्षा 12वीं

निश्चित तौर पर भवन के अभाव के कारण काफी दिक्कत हो रही है टीन शेड के नीचे एवं पानी भरे कक्ष में कक्षाएं संचालित करनी पड़ती हैं। प्राथमिक माध्यमिक शालाएं बाजार में संचालित हैं यहां दो पाली में कक्षा संचालित होती हैं खेल मैदान का भी अभाव है जिसके लिए मेरे द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को कई बार लेख किया गया है एनसीसी गतिविधि भी प्रभावित हो रही है प्रशिक्षक नहीं हैं शिक्षकों का भी अभाव है। खेल मैदान के लिए निजी जमीन लेना परियोजना में शामिल है।
किशन लाल विश्वकर्मा प्राचार्य

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button