430 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जयंत चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 430 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 6 हजार 550 रुपए बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशीष कुशवाहा, निवासी सरसवाहलाल जयंत, बलिया नाला रोड चंदौली भ_ी के पास सफेद झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी आशीष कुशवाहा पिता बबलू कुशवाहा (उम्र 23 वर्ष) के पास से 430 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि दीप नारायण, प्र.आर. भूपेन्द्र सिंह, आर. धीरेन्द्र अहिरवार, आर. प्रकाश सिंह एवं महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।













