सीधी
कट्टे के नोंक पर सर्राफा व्यापारी से लूट,कमर्जी थाना अंतर्गत 8 लाख रुपए के आभूषण की लूट…

कट्टे के नोंक पर सर्राफा व्यापारी से लूट,कमर्जी थाना अंतर्गत 8 लाख रुपए के आभूषण की लूट…
कार को रोंककर आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर ज्वेलरी से भरा बैग लूटा
सीधी पोल खोल पोस्ट
इन दिनों सीधी जिले में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खस्ता और नाजुक होती जा रही है, जिले भर में जहां हर हफ्ते नाबालिक किशोरी और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं अब आम हो गई हैं, वहीं अब सर्राफा व्यापारी के आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट जैसे गंभीर मामले भी सामने आने लगे हैं।
ऐसी ही एक घटना में बीते कल मंगलवार को कमर्जी थाना अंतर्गत एक सर्राफा व्यापारी को कट्टे की नोंक पर उसकी कार को रोंककर लुटेरों ने गहने लूट लिये।
क्या है मामला ?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आभूषण व्यापारी के साथ लूट की घटना का मामला कमर्जी थाना अंतर्गत हिनौती गांव निवासी सोना चांदी व्यापारी के साथ में लूट का आया है जहां लगभग 8 लाख के आसपास का आभूषण की लूटपाट की गई है प्रथमदृष्टा पुलिस ने मामला पंजीबद कर लिया है।
समाचार लिखे जाने के वक्त तक इस मामले में विस्तृत जानकारी हमें प्राप्त नहीं हो सकी थी।
देखना दिलचस्प होगा की सीधी जिले में हुई घटना को पुलिस कितने जल्दी सुलझा पाती है और आरोपियों तक क्या पहुंच पाती है।
इनका कहना है
जब इस विषय पर पोल खोल समाचार द्वारा चुरहट एसडीओपी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सोना चांदी के व्यापारी के द्वारा कमर्जी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि सुनसान जगह पर अज्ञात कार चालक के द्वारा उसे रोंका गया और गाड़ी से बाहर निकाला गया और मारपीट की गई। आंख में मिर्ची का पाउडर डाला गया गाड़ी में रखें आभूषण के बैग को लेकर आरोपी फरार हो गए हैं। लगभग 8 लाख के आसपास का आभूषण गाड़ी में रखा हुआ था।













