भोपालमध्य प्रदेश

बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन से टकराए तीन सांड, इंजन फेल होने से यातायात प्रभावित

 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन रेलवे ट्रैक पर एक हादसा हो गया। स्टेशन की ओर आ रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन से तीन सांड टकरा गए, जिससे ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त होकर फेल हो गया। इस दुर्घटना में तीनों सांड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सांडों के टकराने से ट्रेन के इंजन का सेंड पाइप और अन्य तकनीकी उपकरण खराब हो गए, जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

करीब 45 मिनट बाद दूसरा लोको लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक की जांच के बाद परिचालन को सामान्य किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button