मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में बीई असेसरों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सिंगरौली-एनटीपीसी विंध्याचल ने बीई असेसमेंट टीम के दौरे के अवसर पर शहनाई हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक और प्रतिभा संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ और एनटीपीसी गीत से वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर विंध्याचल परियोजना प्रमुख, संजीब कुमार साहा ने बीई असेसमेंट टीम का स्वागत किया और कार्यक्रम को विंध्याचल की समृद्ध कार्य संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।कार्यक्रम में क्वालिटी चैंपियन एम. एस. श्रीनिवासन और वरिष्ठ असेसर टी. आर. राजगोपालन सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक संध्या में डीपीएस विंध्यनगर के विद्यार्थियों और सुहासिनी संघ द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गायन प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, सौरभ बनौधा (उप महाप्रबंधक, आईटी) द्वारा बाँसुरी वादन और कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत गायन ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री रविंद्र मिश्रा की प्रस्तुति रही, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया। अंत में, ए. जे. राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी को दिया।

Author

Related Articles

Back to top button