मध्य प्रदेशसिंगरौली

बाबा साहब की 69वीं पुण्यतिथि पर बेलगांव में श्रद्धासुमन अर्पित, संविधान निर्माता को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सरई। शनिवार को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला रखने वाले, संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर स्मारक स्थल, सरई तहसील अंतगर्त बेलगांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही क्षेत्रवासी और सामाजिक कार्यकर्ता स्मारक स्थल पर पहुंचते रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नतमस्तक होते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम स्थल पर “जय भीम” के नारे गूंजे और अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त समानता, शिक्षा एवं न्याय के संदेश को याद किया गया। इस अवसर पर डी.पी. प्रजापति (प्राचार्य, सरई), एस.पी. चक्रवर्ती (शिक्षक), एच.एल. प्रजापति (शिक्षक), तुलसी साकेत (शिक्षक), महेश कुमार प्रजापति (सिंगरौली), साथ ही ओ.पी. प्रजापति, दयाराम प्रजापति, छबिलाल प्रजापति, रमेश जयसवाल, विष्णु प्रजापति, सूरज लाल प्रजापति, जगबंधन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सम्मानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित और वंचित समाज को शिक्षा व अधिकारों की शक्ति प्रदान की। उनके संघर्ष और चिंतन ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो आज भी भारत को लोकतंत्र के पथ पर अग्रसर कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान के आदर्शों के संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button