मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई दक्ष केंद्र में सेवोत्तम परीक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिंगरौली – कलेक्ट्रेट कार्यालय के ई दक्षता केंद्र में आयोजित सेवोत्तम परीक्षण में जिले के समस्त विभागों के सीएम हेल्पलाइन के एल 1 एवं एल 2 अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान लोक सेवा प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सीएम हेल्प लाइन 181 सहित लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं सीपीग्राम के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा शिकायतों की विधिवत जांच कर निराकरण किया जाना चाहिए। कार्य करने की मानसिकता से कार्य करे। सीएम हेल्पलाइन लोक सेवा गारंटी एवं सीपी ग्राम अंतर्गत प्रकरणों को निरंतर देखकर लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्य कर उन्हें निराकृत करे।

सेवोत्तम कार्यक्रम सरकारी सेवाओं को नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने और लोक प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता लाने का एक व्यापक मॉडल है।सरकारी विभागों में लोक सेवाओं को अधिक नागरिक-केंद्रित, कुशल और जवाबदेह बनाना इसका उद्देश्य है । यह नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने के लिए नागरिक चार्टर, शिकायत निवारण और सेवा वितरण क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

Author

Related Articles

Back to top button