मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

सिंगरौली- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित दुर्गा मंडप में आज विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्र के प्रतिष्ठित कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन में सिंगरौली अंचल के सुप्रसिद्ध कवि प्रवेंदु चंचल, श्रीकमल अज्ञान, मनोहर लाल वर्मा, प्रवीण तिवारी, नारायण दास भट्ट विकल, रामखेलावन मिश्रा, सुरेश गुप्त ग्वालियरी, एस.पी. साहू, के.पी. सोनी, राममिलन उपाध्याय, सागर गुप्ता, विभा तिवारी एवं कृतिका द्विवेदी कृति ने अपनी ओजपूर्ण, भावनात्मक एवं राष्ट्रप्रेरक कविताओं से श्रोताओं की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक गोविंद प्रसाद पाण्डेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजाराम केसरी और बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।कवि सम्मेलन के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कवि सुरेश गुप्त ग्वालियरी द्वारा रचित काव्य संग्रह रिश्तों की तुरपाई का विधिवत विमोचन किया। पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक रिश्तों को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करने वाला काव्य संग्रह बताया गया।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष तियरा कमलेश शाह, पुनीत शुक्ला, संजय दुबे, शशांक विक्रम गोल्डी सिंह, पार्षद संतोष शाह, रामेश्वरदास राजू गुप्ता, नीरज चौबे, अरुण जायसवाल, शिव कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, संजय ताम्रकार, हरीदास गुप्ता, संतोष जायसवाल, दुर्गा कन्नौजिया, पत्रकार सुशील कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी श्रोतागण उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन के माध्यम से स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम का सफल और हास्यिक संचालन हास्य कवि श्रीकमल अज्ञान द्वारा किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button