देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो आतंकवादी ढेर

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बंसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने जोफर रामनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि क्षेत्र में कोई अन्य आतंकी छिपा न हो।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की भी सूचना मिली है।

Author

Related Articles

Back to top button