मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा में अवैध लकड़ी का भंडाफोड़, 0.936 घन मीटर साल व हल्दू बरामद

सिंगरौली-माड़ा थाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से साल और हल्दू की चिरान लकड़ी संग्रहित करने वाले व्यक्ति का पर्दाफाश किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी माड़ा रेंजर पुष्पा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बृजमोहन साहू, पिता हरिप्रसाद साहू, निवासी धरी मछवंधाबी टोला, अपने घर में अवैध लकड़ी रखे हुए हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वन मंडलाधिकारी सिंगरौली के निर्देश पर तत्काल वन अमले की टीम गठित की गई और संदिग्ध के घर की रात्रिकालीन घेराबंदी की गई। 26 दिसंबर 2025 की सुबह सर्च वारंट के तहत आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जिसमें 0.936 घन मीटर साल और हल्दू की अवैध चिरान लकड़ी बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 186/10 दिनांक 26.12.2025 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1)(च) एवं मध्य प्रदेश वनोपज (व्यापार एवं विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5, 15, 16 और 20 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक माड़ा शिरीष रावत, उप वन क्षेत्रपाल अब्दुल सलाम सिद्दीकी, उप वन क्षेत्रपाल लंघडोल धर्मपाल सिंह, वनपाल, परिक्षेत्र सहायक मकरोहर, बीट गार्ड अजयपाल सिंह, अंजनी पनिका, पवन वर्मा, कुसुम लाल कोल और माड़ा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का भी भरोसा दिलाया।

Author

Related Articles

Back to top button