लायंस क्लब ऑफ बैढ़न सिटी की सामान्य बैठक सम्पन्न

सिंगरौली-जिला मुख्यालय स्थित होटल सत्या इंटरनेशनल, बैढ़न के सभागार में लायंस क्लब ऑफ बैढ़न सिटी की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी ने की।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा क्लब के आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें शीत ऋतु को देखते हुए कंबल वितरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान तथा सदस्यों के लिए पारिवारिक पिकनिक आयोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।बैठक में क्लब सचिव विनम्र सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित एस.डी. सिंह, सजन अग्रवाल, कामतानाथ केसरवानी, डॉ. डी.के. मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जे.एन. श्रीवास्तव, मोहन जायसवाल, संजय ताम्रकार, इम्तियाज अहमद, पंकज शुक्ला, जम्मू बेग, प्रदीप अग्रवाल, अजय गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, अजय सिंह, नारायण दास गुप्ता, बृजेश ‘डब्बू सोनी एवं विवेक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।













