मध्य प्रदेशसिंगरौली

धीरूभाई अंबानी के जन्मदिवस पर सासन पावर में रक्तदान अभियान, 48 यूनिट रक्त एकत्र

सिंगरौली।रिलायंस समूह के संस्थापक स्व. धीरूभाई अंबानी के जन्मदिवस के अवसर पर सासन पावर लिमिटेड द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना के सीईओ श्री सचिन मोहापात्रा और स्टेशन डायरेक्टर श्री सुब्रता घोष के मार्गदर्शन में सासन प्लांट परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सासन पावर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्व. धीरूभाई अंबानी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। पहले दिन कुल 48 यूनिट रक्त एकत्र कर रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक में जमा कराया गया।

इस अभियान में सीएंडआई, सुरक्षा, बीएलएम, एएचपी, टीजीएम, ऑपरेशन, डीएम प्लांट, फायर और कॉन्ट्रैक्ट विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ युवा कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।सीएसआर प्रमुख फुजैल अहमद ने बताया कि सासन पावर में यह रक्तदान अभियान वर्ष 2008-09 से लगातार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने रक्तदान को एक पुण्य कार्य बताते हुए सभी से आगे आने की अपील की।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.डी. द्विवेदी ने जिले में स्वैच्छिक रक्तदान की स्थिति की जानकारी देते हुए सासन पावर के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब तक परियोजना द्वारा 1255 से अधिक यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।सीएसआर विभाग के अनुसार अगला रक्तदान शिविर 29 दिसंबर 2025 को मुहेर एवं मुहेर-अमलोरी कोयला खदान क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button