अटल प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ
सिंगरौली। 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती से प्रारंभ हुये सुशासन पखवाड़े पर भारतीय जनता पार्टी के विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला मे अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवनी पर आधारित अटल प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने पंचायत विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय की विशेष उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता इस प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काट के किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छाया चित्रों के माध्यम से अटल जी के जीवन के प्रत्येक पड़ाव को जिस प्रकार प्रदर्शित किया गया है उसकी प्रशंसा की। प्रदर्शनी मे अटल जी के बाल्यकाल से लेकर उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल तक का विस्तार से चित्रण किया गया है तथा अटल जी की अप्रतिम कविताओं से लेकर उनके अमृत वचनो को प्रदर्शिनी मे उल्लेखित किया गया है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय पर इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अटल जी की जीवनी से परिचित हो सकते हैं।













