भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अवैध रेत से भरा टीपर पकड़ा, मचा हड़कंप

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अवैध रेत से भरा टीपर पकड़ा, मचा हड़कंप

[ग्राम केकराई थाना गढ़वा ]

क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन का कार्य जोरो से चल रहा है ।जिसकी शिकायत आए दिन SDM के पास पहुंचती थी । एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से रेत लोड किए गए एक टीपर को धर दबोचा। यह कार्रवाई दिनांक 27.12.2025 को रात के 1 बजे की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,टीपर बिना वैध अनुमति और बिना दस्तावेजों के सोन नदी में रेत लोड कर रहा था,जैसे ही राजस्व टीम नदी में पहुंची,ड्राइवर टीपर को स्टार्ट कर भगाने लगा टीपर का पीछा करते हुए राजस्व टीम प्रिंस दुबे के घर के पास टीपर को पकड़ लिया । 

ड्राइवर मौके से फरार हो गया टीपर बिना नंबर प्लेट का था । 

जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल टीपर को जब्त करने के निर्देश दिए।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

इस तरह की गतिविधियों से न केवल राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचती है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत , राजस्व निरीक्षक इंद्रभान सिंह , पटवारी रमाशंकर बैस,प्रेम पड़वार एवं स्टेनो पंकज चौधरी जब्त किए गए टीपर को थान गढ़वा में खड़ा कराया गया है।

मजे की बात तो यह रही रात में पकड़ने के बाद से वाहन स्टार्ट नहीं हुआ पूरा दिन बीत गया शाम 18.00 बजे तक थाना गढ़वा को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।

तथा वाहन के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

जबकि वाहन सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के प्रतिबंधित क्षेत्र से लोड होना बताया जा रहा है कार्यवाही में भेद भाव स्पष्ट हो रहा है।

इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

 

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button