मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से भरी बस का चालक नशे में,एबीव्हीपी ने कराया मामला दर्ज

सिंगरौली।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से भरी बस के चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए बरगवां थाने में ज्ञापन सौंपा है। परिषद का आरोप है कि चालक की लापरवाही से दर्जनों छात्राओं की जान खतरे में पड़ गई।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं के अनुसार, जब उन्हें बस चालक के नशे में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बस को रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर बस चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते बस को रोका गया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बरगवां थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।इस मौके पर जिला संयोजक अभिषेक द्विवेदी, नगर मंत्री अंकित नामदेव एवं नगर सह मंत्री श्रवण कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एबीवीपी ने प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Author

Related Articles

Back to top button