मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपूर्ण संरचनाओं का संरचनात्मक ऑडिट जारी

सिंगरौली।सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) पर स्थित अपूर्ण प्रमुख संरचनाओं का संरचनात्मक ऑडिट एवं कार्यात्मक उपयुक्तता का आकलन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) के प्रोफेसर के. के. पाठक के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 4 से 5 विशेषज्ञों की टीम पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर रही है।

आज कर्थुआ क्षेत्र स्थित नौआ नाला का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान दिल्ली से आए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी भी आईआईटी-बीएचयू की विशेषज्ञ टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप तथा समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि कार्य के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस अवसर पर कर्थुआ मंडल अध्यक्ष आशीष धर दुबे, सीतल गुप्ता, डॉ. मनोज सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button