मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर विधायक ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक

सिंगरौली।जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा को लेकर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने बरगवां में अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान विधायक मेश्राम ने क्षेत्र में संचालित जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा के भीतर, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

विधायक ने कहा कि देवसर विधानसभा का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण, बेहतर समन्वय और निरंतर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और शीघ्र ही लंबित कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Author

Related Articles

Back to top button