नवांकुर संस्था एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

सिंगरौली।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली द्वारा नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी रहे। विशेष अतिथि के रूप में संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. आर.डी. पाण्डेय, जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा तथा विकासखंड समन्वयक देवसर प्रभुदयाल दाहिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिला समन्वयक द्वारा नवांकुर संस्थाओं व परामर्शदाताओं का परिचय कराते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
संभाग समन्वयक श्री पाठक ने जनवरी से मार्च तक निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी नवांकुर संस्थाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में एक छात्र की नियुक्ति की जाएगी, जो शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सर्पदंश नियंत्रण के लिए 3-3 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे और अपने सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता के माध्यम से शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।













