मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसडीएम सौरभ मिश्रा के निर्देश पर बड़कुड़ में रास्ता विवाद का समाधान

सिंगरौली।ग्राम पंचायत बड़कुड़ में फौजी के घर तक जाने वाले रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान एसडीएम सौरभ मिश्रा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान रमाकांत द्विवेदी द्वारा अपनी निजी भूमि पर गड्ढा खोदकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे संबंधित परिवार सहित ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह हल्का पटवारी रमाशंकर बैस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर दोनों पक्षों को समझाइश दी गई और शासकीय नियमों के अनुरूप रास्ते को पुन: खुलवाकर आवागमन सुचारू कराया गया। प्रशासन की तत्परता से विवाद का शांतिपूर्ण निराकरण हुआ और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग के रास्तों को अवरुद्ध करना कानूनन अपराध है और भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Author

Related Articles

Back to top button