जिले के भ्रमण पर आये भारतीय प्रशानिक सेवा के नव प्रशिक्षु अधिकारी कलेक्टर से हुये रूबरू
क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से जाना कोल एवं उर्जा उत्पादन की बारीकियो को जाना

सिंगरौली- जिले के भ्रमण पर आये हुये भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 प्रशिक्षु अधिकारियों ने कलेक्टर श्री गौरव बैनल से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सिंगरौली जिले में स्थित कोल परियोजनाओ एवं उनके उत्पादन कार्यो के साथ साथ थर्मल पावर प्लांटो के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि माइनिंग सेक्टर सिंगरौली की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है।
माइनिंग के साथ साथ उससे जुड़े परिवहन, लेबर उद्योग एवं पर्यवरण से संबंधित विषयों पर भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया। वही आये हुयें प्रशिक्षु अधिकारियो द्वरा कोल परियोजनाओ एवं एनटीपीसी सहित अन्य उर्जा उत्पादन कम्पनियों का भ्रमण कर बारीकियों को जाना। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल उपस्थित रहे।













