फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालो पर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा की गई कार्यवाही
दुकादारो के सामन जप्त कर वसूला गया 6 हजार रूपये का जुर्माना

सिंगरौली-/ नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार आज नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी एवं अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुयें फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं दुकानदारो की सामंग्री जप्त कर 6 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही भी किया गया।
अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी के द्वारा फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारो को समझाईस भी दी गई है कि दोबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर समान जप्त कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि दुकानदार नगर निगम द्वारा चिन्हित किए गए निर्धारित स्थलो पर ही दुकान लगाकर अपना व्यावसाय करे। फुटपाथ पर दुकान लगाने से आवागमन में समस्या उत्पन्न होती है।













