मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह द्वारा रेडक्रॉस सिंगरौली की सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा, विभिन्न इकाइयों का किया गया विस्तृत निरीक्षण

सिंगरौली –इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल के माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह जी का सिंगरौली प्रवास अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। प्रवास के दौरान उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

माननीय जनरल सेक्रेटरी महोदय ने सर्वप्रथम रेडक्रॉस ब्लड सेंटर का भ्रमण कर रक्त संग्रह, परीक्षण, भंडारण एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षित एवं समयबद्ध रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ब्लड सेंटर जिले के मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो रहा है।

इसके पश्चात उन्होंने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों के लिए संचालित पुनर्वास सेवाओं, सहायक उपकरण वितरण, परामर्श एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली तथा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

माननीय जनरल सेक्रेटरी द्वारा बालिका खुला आश्रय गृह का भी अवलोकन किया गया, जहां उन्होंने बालिकाओं के आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत सराहनीय पहल बताया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर आमजन को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था को जनहित में उपयोगी बताते हुए इसकी प्रशंसा की।

निरीक्षण उपरांत जिला रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में ब्लड सेंटर, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बालिका खुला आश्रय गृह एवं जन औषधि केंद्र सहित सभी विभागों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह जी ने रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की खुले मंच से भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला रेडक्रॉस सिंगरौली की गतिविधियां एक अनुकरणीय उदाहरण हैं और यह संस्था मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

इसी क्रम में सायंकाल माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह जी ने सिंगरौली जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर रेडक्रॉस जिला सिंगरौली द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने भी रेडक्रॉस सिंगरौली द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के उपाध्यक्ष श्री मनोज प्रताप सिंह, चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह, वाईस चेयरमैन श्री गोविंद प्रसाद पांडे, कोषाध्यक्ष श्री ओ.पी.एन. सिन्हा सहित प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. आर.डी. द्विवेदी, श्री संजय प्रताप सिंह, श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, श्री सुरेश गिरी, डॉ. आर.डी. पाण्डेय, श्री सत्य प्रकाश सिंह, श्री जितेंद्र सिंह, श्री अभिलाष जैन, श्री विवेक कुमार त्रिपाठी, श्री राजेश प्रताप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के समस्त विभागों के सेवायुक्त भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button