सिंगरौली जिले में 20 आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं 83 आगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सिंगरौली -महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सिंगरौली जिले की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 20 आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 83 आगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की कार्यवाही एम.पी. ऑनलाइन द्वारा निर्मित ’चयन पोर्टल’ URL (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से की जानी है।
एम.पी. ऑनलाइन द्वारा निर्मित ’चयन पोर्टल’ ‘ https://chayan.mponline.gov.in पर आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि 31 दिसम्बर 2025, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 एवं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 नियत की गई है। नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्ते, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताओं से संबंधित जानकारी एम.पी. ऑनलाइन द्वारा निर्मित ’चयन https://chayan.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।













