उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश लाई जा रही लगभग 32 क्विंटल अवैध धान की खेप SDM ने की जप्त, थाना को सौंपी


उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश लाई जा रही लगभग 32 क्विंटल अवैध धान की खेप SDM ने की जप्त, थाना को सौंपी
सूचना मिली कि एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर ,जो बिना नंबर प्लेट का है । अवैध धान लोड करके उत्तरप्रदेश सीमा क्षेत्र ग्राम भरहरी से होते हुए मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के ग्राम अकला के रस्ते धान उपार्जन केंद्र घोघरा क्रमांक 02( ग्राम कैथानी) में पहुंच रही है । इसी बीच sdm सौरभ मिश्रा स्वयं तथा अपने राजस्व दल के साथ ग्राम कैथानी पहुंचे । जांच उपरांत यह पाया गया कि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश से 32 क्विटंल धान बिक्री हेतु मध्य प्रदेश में लाया गया है । जिसको जप्त करके थाना प्रभारी गढ़वा को सुपुर्द किया गया ।आगे की कार्यवाही जारी है ।

मजे की बात तो यह है कि बार्डर पर चेक पोस्ट भी लगाया गया है फिर कैसे आ रही है धान।
क्या छूट पुट कार्यवाहियां तरीके से हो रही हैं या दिखावा।
क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।
यसडीएम सौरभ मिश्रा अपने कड़े शब्दों में चेतावनी दिया गया है। अवैध धान परिवहन वाले काम बंद कर दे अन्यथा बड़ी से बड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
उक्त कार्यवाही में चितरंगी तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह , नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत , राजस्व निरीक्षक इंद्रभान सिंह , पटवारी रमा शंकर बैस, अरविंद गर्ग, आर्यन सिंह , रामलाल सिंह ।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली












