मध्य प्रदेशसिंगरौली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सिंगरौली में जागरूकता अभियान

सिंगरौली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” रखी गई है। इसी क्रम में यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा शहरभर में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही पोस्टर, बैनर एवं पंपलेट भी वितरित किए गए।

 

यातायात अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से पूरे माह स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

 

इसके अलावा ग्राम सभाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और स्थानीय निकायों के सहयोग से रैली, साइकिल रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।

 

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान बचाने में सहयोग करें।

Author

Related Articles

Back to top button