मध्य प्रदेशसिंगरौली

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का आक्रोश, अम्बेडकर चौक पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

सिंगरौली- मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मासूम बच्चों की मौत को लेकर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज अम्बेडकर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के बयान को अशोभनीय और असंवेदनशील बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अपमान पर भी अपना विरोध जताया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्ता में बैठे एक मंत्री का इस तरह का बयान न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और मीडिया की गरिमा पर भी हमला है।

Author

Related Articles

Back to top button