सीधी
महिला के साथ छेड़खानी,थाने में दर्ज हुआ मामला…

महिला के साथ छेड़खानी,थाने में दर्ज हुआ मामला…
अमित श्रीवास्तव
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के जूरी निवासी महिला के साथ छेड़खानी करने एवं मारपीट करने के मामला कुसमी थाने में दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राधिका प्रसाद कुशवाहा पिता राम सुंदर कुशवाहा उम्र 50 वर्ष साकिम जूरी थाना कुसमी के द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़खानी करना और विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दे रहा था। जिससे पीड़िता ने कुसमी थाना में रिपोर्ट अपना दर्ज करा दी है।
जिस पर कुसमी पुलिस ने अपराध क्रमांक 132/25 धारा 333 ,74, 75,(1)(1)बीएनडीएस3(1(w-1)32va sc/St act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है













