“रतलाम रेलवे स्टेशन पर सिरफिरे बदमाश का हमला: युवक घायल, आरोपी फरार”

रतलाम-मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1 बजे एक सिरफिरे बदमाश ने नीमच से आए यात्री पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक सादिक ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन वह घायल होकर गिर पड़ा।
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सादिक ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और जैसे ही स्टेशन से बाहर निकला, तभी आरोपी ने बिना किसी कारण के उसे पीछे से चाकू मार दिया।
आरोपी की पहचान अमन (पिता प्रकाश, निवासी जावरा फाटक) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
अभी तक की जानकारी के अनुसार, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।













