कलेक्टर ने की आगामी बोर्ड परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा
विशेष कक्षाओ का आयोजन कर बोर्ड परीक्षा के परिणामो को बनाये उत्तमः-गौरव बैनल

सिंगरौली- कलेक्टर गौरव बैनल ने आगामी 10 वी एवं 12 वी कक्षा की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने पिछले दो वर्षो के बोर्ड परीक्षा परिणामो का विश्लेषण करते हुयें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु 10 वी तथा 12 वी कक्षा के परीक्षा परिणाम लक्ष्य निर्धारित किया जायें। उन्होने कहा कि 10 वी कक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक रहे तथा 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहे। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणामो को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयो में विशेष कक्षाओ का आयोजन किया जाये इन विशेष कक्षाओ के माध्यम से सेम्पल पेपर हल करवाकर तथा वन लाईनर प्रश्न पुस्तिका गहन अध्ययन करवाकर छात्रो को परीक्षा के पूर्ण रूप से तैयारी करायें।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 16 जनवरी तक प्री बोर्ड के परीक्षा परिणामो को जारी किया जाये। इन परीक्षा परिणामो के आधार पर कमजोर छात्रो को चिन्हित कर उन्हे विद्यार्थी अभ्यास पुस्तक के माध्यम से आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराये तथा इसका संप्ताहिक मूल्यांकन भी किया जायें। उन्होने कहा कि ब्लाक स्तर पर प्राचार्य एवं शिक्षको की बैठक आयोजित कर उक्त निर्देश के पालन हेतु अवगत कराये। कलेक्टर ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा होने के उपरांत जिला मुख्यालय मे भी विद्यालय वार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर की जायेगी। इस बैठक में पिछले वर्ष जिन विद्यालयो का परीक्षा परिणाम लक्ष्य के अनुरूप नही प्राप्त हुये थे ऐसे विद्यालयो की प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामो का तुलनात्मक स्थिति की जानकारी से अवगत कराये।
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिलाधिकारियो का भी दल गठित कर विद्यालयो में चलाई जा रही विशेश कक्षाओ का निरीक्षण करायें।बैठक के दौरान डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













