मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का मामला

भू-माफियाओं की दबंगई का वीडियो वायरल

सिंगरौली- सिंगरौली जिले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना के अंतर्गत आने वाली बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। यह जमीन नेहरू अस्पताल के सामने स्थित मुख्य सड़क पर प्रगति पैथोलॉजी लैब के पीछे है, जहां भू-माफिया खुलेआम अवैध निर्माण कर रहे हैं और प्लाटिंग भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन अवैध निर्माणों की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गतिविधि अब तक कई बार अधिकारियों की नजर में आई है, लेकिन भू-माफिया बिना किसी डर के कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। एनसीएल के सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार इस मामले पर कार्रवाई करने का प्रयास किया, लेकिन वे बार-बार असफल रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भू-माफियाओं की दबंगई को साफ देखा जा सकता है, जिसमें वे न केवल अवैध निर्माण करते हुए दिखाई दे रहे हैं, बल्कि प्रशासन को खुलेआम चुनौती भी दे रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वे इस मामले को गंभीरता से न लेकर इस पर पूरी तरह से बेखौफ हैं।

यह घटना इलाके में तनाव का कारण बन गई है और स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

Author

Related Articles

Back to top button