मध्य प्रदेशसिंगरौली

छुरदा टोला में रोड की समस्या पर काजल शाह ने किया वीडियो वायरल

मंत्री व सांसद से की तत्काल समाधान की मांग

सिंगरौली-सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धवई के छुरदा टोला में रोड की गंभीर समस्या सामने आई है। इस समस्या को लेकर काजल शाह सहित अन्य महिलाओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उन्होंने स्थानीय राज्य मंत्री राधा सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से तत्काल रोड बनाने की मांग की।

काजल शाह ने वीडियो में कहा कि इस टोला में कई गर्भवती महिलाएं हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब महिलाओं को डिलीवरी के समय अस्पताल पहुंचने की जरूरत होती है, तो रास्ते की कमी की वजह से उन्हें खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ता है, जो कि एक गंभीर समस्या है।

काजल शाह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान नेता घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन गरीब लोगों की मूलभूत समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस बार रोड नहीं बनी, तो आगामी चुनाव में वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क है, जिससे लोगों को अस्पताल या अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने में बड़ी परेशानी होती है।यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि स्थानीय नेताओं द्वारा इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button