अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस चौकी सासन की बड़ी कार्यवाही

सिंगरौली- पुलिस चौकी सासन द्वारा अवैध रेत परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। आज इस अभियान के तहत चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस ने एक नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर (मॉडल 834 एक्सएम, क्रमांक एमपी66ए2976) को पकड़ा, जिसमें अवैध रेत लोड की हुई थी। ट्रैक्टर की ट्राली में लदी रेत की कीमत 5000/- रुपये आंकी गई, जबकि ट्रैक्टर और रेत की कुल कीमत 605,000/- रुपये थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2026 को चौकी सासन पुलिस ने ग्राम विलासपुर में मुन्नीलाल शाह (पिता- जसलाल शाह, उम्र: 40 वर्ष) को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर और ट्राली सहित रेत को जप्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस और 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस सफलता में चौकी प्रभारी संदीप नामदेव, प्रआर संतोष साकेत, आर राजकुमार, आर फतेबहादुर सिंह, और आर विकास सिंह की सराहनीय भूमिका रही। उनके समर्पण और मेहनत से पुलिस को इस ऑपरेशन में सफलता मिली।यह कार्यवाही अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने और सिंगरौली जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रशासन के प्रयासों को उजागर करती है।













