ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भुईमाड़ के तेदुहनी मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज

 

भुईमाड़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा समस्त देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। यह कार्यक्रम आज रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन तेदुहनी मैदान, कठौतिया रोड, भुईमाड़, तहसील कुशमी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) में किया गया है।

 

इस अवसर पर गुरु रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button