देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हैदराबाद में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म से बरामद हुआ 1,000 लीटर जानवरों का खून, पुलिस और ड्रग कंट्रोल टीम ने की छापेमारी

 

हैदराबाद, 9 जनवरी: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के काचीगुडा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में जानवरों का खून बरामद किया गया है। अधिकारियों ने मौके से लगभग 1,000 लीटर खून जब्त किया, जिसे बकरियों और भेड़ों से गैर-कानूनी तरीके से एकत्र किया गया था।

यह खून विशेष ब्लड बैग्स में पैक किया गया था, जो आमतौर पर इंसान के खून को सुरक्षित रखने के लिए अस्पतालों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इस जानकारी ने अधिकारियों को चौंका दिया, क्योंकि यह खून अवैध रूप से एकत्र किया गया था और इसके इस्तेमाल को लेकर गंभीर आशंकाएं थीं।

सीडीसी और राज्य ड्रग कंट्रोल टीम के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। फर्म के भीतर जब अधिकारियों ने छानबीन की, तो न केवल खून की बड़ी मात्रा मिली, बल्कि प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए। इनमें एक ऑटोक्लेव मशीन, लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, 110 भरे हुए ब्लड बैग और 60 खाली ब्लड बैग शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खून का इस्तेमाल संभवत: गैर-कानूनी क्लीनिकल ट्रायल, एक्सपेरिमेंट्स या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जा सकता था। इस मामले में फर्म का मालिक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और जब्त किए गए सामान की गहन पड़ताल की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button